मुंबई बैंक के 123 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में मुंबई पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी नेता प्रवीण दरेकर सहित अन्य संचालकों को क्लीन चिट प्रदान कर दी। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कहा है कि इन सभी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं।
प्रवीण दरेकर 2000 और 2010 में मुंबई बैंक के अध्यक्ष बने थे। तब वह महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) में थे। भाजपा कार्यकर्ता विवेकानंद गुप्ता ने 2015 में प्रवीण दरेकर पर मुंबई बैंक में 123 करोड़ रुपये के घोटाला का मामला दर्ज करवाया था। गुप्ता ने ठाकुर गांव, कांदिवली, दामुनगर और अंधेरी पूर्व में स्थित मुंबई बैंक की शाखाओं से अवैध तरीके से ऋण दिए जाने का भी आरोप लगाया था।
गुप्ता की शिकायत पर प्रवीण दरेकर, शिवाजी नलावड़े , राजा नलावड़े व अन्य के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद दरेकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इस मामले में करीब दस श्रमिक संगठनों को आरोपित बनाया गया है।