मुंबई पुलिस ने उन दो रूसी यूट्यूबर्स को गिरफ्तार कर लिया, जो स्टंट का वीडियो बनाने का प्रयास कर रहे थे। ये वीडियो बनाने के लिए तारदेव इलाके में स्थित इंपीरियल ट्विन टावर्स में घुस गए थे।
गिरफ्तार रूसी नागरिकों की पहचान रोमन प्रोशिन (33) और मक्सिम शचरबाकोव (25) के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने इस बारे में रूसी वाणिज्य दूतावास को सूचित कर दिया है। इससे पहले इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। दोनों रुसियों के खिलाफ भादंवि की धारा 452 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।