उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की अगुवाई वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को एक बड़ा झटका देते हुए पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े (Former MLA Krishna Hegde) ने एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) का दामन थाम लिया। सोमवार को कृष्णा हेगड़े ने एकनाथ शिंदे का समर्थन करते हुए, अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शिंदे गुट की शिवसेना को ज्वाइन कर लिया। उन्हें पार्टी का उपनेता और प्रवक्ता बनाया गया है।
कृष्णा हेगड़े का समर्थन एकनाथ शिंदे गुट के लिए तब आया जब कुछ हफ्ते पहले सांसद गजानन कीर्तिकर के भी एकनाथ शिंदे का समर्थन किया। इसके साथ ही शिवसेना के 13 सांसद शिंदे गुट के साथ हैं।
जून में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना दो धड़ों में बंट गई थी। महाराष्ट्र में महा विकास अघडी (MAV) गठबंधन की सरकार गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से एकनाथ शिंदे राज्य के नए मुख्यमंत्री बने।