मुंबई : मुंबई में हुए 2008 के आतंकी हमले को आज 14 साल पूरे हो चुके हैं। 26/11 के उन आतंकी हमलों को कोई नहीं भुला सकता। 26/11 उन तारीखों में से एक है जिन्हें हम भारत के काले दिन के रूप में देखते हैं। आज ही के दिन मुंबई के कई इलाकों में लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकवादियों ने कई सिपाहियों और आम नागरिकों को मार दिया था। उन सभी शहीदों व घायल पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित व सम्मान देने के लिए इस बरसी पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और ताज होटल पहुंचे।