इंदौर : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इन फोटोज के चलते उनकी मु्श्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जगह-जगह उनका जबरदस्त विरोध हो रहा है। सामाजिक संस्थाएं उनको लेकर सड़क पर उतर चुकी हैं। इतना ही नहीं अब मुंबई और इंदौर में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
इंदौर में महिलाएं रणवीर सिंह के लिए भेज रहीं कपड़े
इंदौर में सामाजिक संस्था और महिलाएं रणवीर सिंह की न्यूड फोटोज का जमकर विरोध कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए कपड़े इकट्ठे किए और कहा कि इसे रणवीर सिंह लिए भेजा भेजेंगे। वहीं समाजसेवी नीरज याग्निक ने कहा कि जिस तरह से रणवीर सिंह ने फोटोशूट करवाया है, उससे पता लगता है कि उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ चुकी है।
जानिए क्यों रणवीर सिंह ने न्यूड फोटो शूट करवाईं
दरअसल, कुछ दिन पहले रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के कवर के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इन फोटोज के सोशल मीडिया पर आते ही हंगामा मच गया था। जैसे ही रणवीर के फैंस ने उनकी यह न्यूड फोटोज देंखी तो वह अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए। कुछ ने उनके इस अंदाज की तारीफ की तो कुछ ने उनको जमकर गालियां भी दीं।