जैसलमेर में ऑफ सीजन के साथ ही बंद हो रही हवाई सेवाओं के लिए एयरलाइंस ने आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए कमर कस ली है। जैसलमेर के एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट व ट्रू-जेट की हवाई सेवाएं मिल रही है। लेकिन ऑफ सीजन के चलते फिलहाल हवाई सेवाएं बंद है। लेकिन आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए स्पाइस जेट ने जैसलमेर से देश की राजधानी दिल्ली, प्रदेश की राजधानी जयपुर तथा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए 30 अक्टूबर से बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक स्पाइसजेट ने अपना विंटर शेड्यूल जारी नहीं किया है।
लेकिन आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को विंटर शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। हालांकि स्पाइसजेट की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू हो गई है। जिसके अनुसार 30 अक्टूबर से जैसलमेर फिर से हवाई सेवाओं से जुड़ जाएगा। गौरतलब है कि जैसलमेर में हर साल ऑफ सीजन के शुरू होने के साथ ही हवाई सेवाओं को बंद कर दिया जाता है। इसके साथ ही पर्यटन सीजन के आगाज होते ही एयरलाइंस द्वारा शेड्यूल जारी कर हवाई सेवाएं शुरू कर दी जाती है। जिससे जैसलमेर आने वाले सैलानियों को हवाई सेवा की सुविधा भी मिल जाती है। हर साल की तरह इस साल भी स्पाइसजेट द्वारा ऑफ सीजन शुरू होने के साथ ही हवाई सेवाओं को बंद कर दिया गया था। इसके बाद अब विंटर शेड्यूल जारी कर हवाई सेवाओं को फिर से सुचारू किया जाएगा।
अन्य रूट पर भी चल रहा है विचार विमर्श आगामी शुक्रवार को स्पाइसजेट द्वारा विंटर शेड्यूल जारी करने पर विचार किया जा रहा है। जिसमें दिल्ली, जयपुर व मुंबई के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने का शेड्यूल जारी होगा। इसके अलावा जैसलमेर से अन्य जगहों व पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए भी निर्णय लिया जा सकता है।
{दिल्ली, जयपुर व मुंबई के लिए उड़ान भरेगी फ्लाइट्स | स्पाइस जेट द्वारा जैसलमेर से फिलहाल दिल्ली, जयपुर व मुंबई के लिए ही हवाई सेवाएं शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार फिलहाल इन्ही तीन रूट पर हवाई सेवाएं शुरू की जाएगी।
यह रहेगा टाइम-टेबल स्पाइसजेट द्वारा फिलहाल वेबसाइट पर 30 अक्टूबर से बुकिंग शुरू कर दी गई है। जिसमें जैसलमेर से दिल्ली, जयपुर व मुंबई के लिए हवाई सेवाएं शुरू होगी। 30 अक्टूबर से दिल्ली से दोपहर 1.50 बजे फ्लाइट उड़ान भरकर 3.25 बजे जैसलमेर उतरेगी। जिसके बाद जैसलमेर से 3.55 बजे रवाना होकर 5.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह जयपुर से विमान 1.10 बजे रवाना होकर 2.30 बजे जैसलमेर पहुंचेगा। जिसके बाद जैसलमेर से 3.10 बजे उड़ान भरकर 4.35 बजे जयपुर पहुंचेगा। वहीं मुंबई से फ्लाइट दोपहर 2.40 बजे रवाना होकर 4.05 बजे जैसलमेर उतरेगी। जिसके बाद 4.35 बजे जैसलमेर से रवाना होकर शाम 6.25 बजे मुंबई पहुंच जाएगी।