मुंबई : महाविकास अघाड़ी के नेता जहां ईडी, आयकर विभाग के रडार पर थे, वहीं अब यह बात सामने आई है कि आयकर विभाग ने मुंबई नगरआयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal singh chahal) को नोटिस भेजा है। भाजपा के कुछ नेताओं ने 300 करोड़ रुपए के टेंडर को लेकर कमिश्नर चहल पर आरोप लगाए थे। इस मामले में मुंबई में आयकर विभाग सक्रिय हो गया है। ज्ञात हो कि इकबाल सिंह चहल इस समय नई दिल्ली में हैं।
आयकर विभाग (Income Tax Department) ने तीन मार्च को आयुक्त इकबाल सिंह चहल को नोटिस भेजकर उन्हें 10 मार्च को उपस्थित रहने का आदेश दिया था। यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव के मामले में आयुक्त को नोटिस भेजा गया है। अब देखना होगा कि इकबाल चहल क्या जवाब देते हैं।
स्थायी समिति सदस्य यशवंत जाधव की जांच के संबंध में आईटी अधिनियम, 1961 के तहत, आईटी ने आयुक्त चहल को नोटिस भेजा था। इकबाल चहल को भेजे नोटिस में आईटी ने इस संबंध में मुंबई नगर निगम के पदाधिकारियों और ठेकेदारों पर 25 फरवरी को छापेमारी के संबंध में दस्तावेज मांगे हैं।
0 coment rios: