जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गणतंत्र दिवस पर पद्म विभूषण पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। उनके कार्यकाल में भारत-जापान के आपसी संबंध बेहतर हुए। -फाइल फोटो।
सरकार ने पद्म पुरस्कारों का सोमवार को ऐलान कर दिया। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम समेत 4 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। 10 लोगों को पद्म भूषण अवॉर्ड दिया जाएगा। इनमें रामविलास पासवान भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री और लोजपा चीफ रहे पासवान का पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था।
Post a comment