महाराष्ट्र के 3 शहरों के मनपा कमिश्नर को हटा दिया गया है। तो वहीं उनकी जगह पर तीन अधिकारियों को इन तीनों मनपा का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। मीरा भायंदर, नवी मुंबई और उल्हासनगर मनपा को नए कमिश्नर मिले हैं।
अभिजीत बांगर को नवी मुंबई म्युनिसिपल कमिश्नर बनाया गया है तो वही डॉक्टर विजय राठौड़ को मीरा भायंदर का नया म्युनिसिपल कमिश्नर बनाया गया है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा उल्हासनगर नगर मनपा का आयुक्त का तबादला। महाराष्ट्र सरकार सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव सीताराम कुंटे के आदेशानुसार मंगलवार को उल्हासनगर शहर आयुक्त समीर उन्हाळे की जगह गोंदिया जिल्हा परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ. मंताडा राजा दयानिधि को उल्हासनगर आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया ।
आपको बता दें कि उल्हासनगर शहर में अनलॉक १.० लागू होने के बाद से प्रशासन द्वारा दिये गए दिशानिर्देशों का पालन न होने के कारण और उसके साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के दबाव में दुकानदारों और व्यापारियों को ज्यादा छूट देने के मुख्य कारण से शहर में कोरोना का प्रकोप बढ़ा है। सबसे महत्त्वपूर्ण कि शहर में कोरोना के ग्राफ को काबू पाने के जगह निजी अस्पताल को सयोग देने के मामले ने आयुक्त समीर उन्हाळे को विवादों के घेरे में रखा था। इसलिए शहर में चर्चा का विषय है कि क्या सत्य साई प्लैटिनम हॉस्पिटल के बढ़ते विवादों के तहत आयुक्त समीर उन्हाळे का तबादला हुआ है या कोई और कारण है।
0 coment rios: