उल्हासनगर(हितेश भगतानी ): उल्हासनगर नं.३ के पंजाबी कालोनी में रहने वाले निरंजन प्रेम तोलानी ने ४ जनवरी को अपनी गाड़ी उल्हासनगर नं.२ में ब्ल्यू डायमंड होटल के पास स्थित हिमालय बार के सामने पार्क की थी| इसी बीच उनकी गाड़ी की डिक्की से ४ अज्ञात युवकों ने ४ लाख रुपए नगद निकाल लिया और फरार हो गए| निरंजन ने इसकी शिकायत उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी| पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू की| इसी बीच पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर आरोपियों के गाड़ी का नंबर पता लगा लिया और इसी आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| गिरफ्तार आरोपियों के नाम मुकेश मुरली केवलरामानी, कमल नागदेव, मुकेश भठीजा, विजय शर्मा है| पुलिस ने उनके पास से ४ लाख रुपए नगद बरामद कर निरंजन तोलानी को सौंप दिया| पुलिस ने इन चारों आरोपियों पर भादंवि. की धारा ३७९,३४ के तहत मामला दर्ज किया है| पुलिस ने चारो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें एक दिन पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया|
इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पालवे, क्राइम पीआई सुरेश आहिरे,एपीआई प्रीतम चौधरी, दाराडे और उनकी टीम ने अंजाम दिया है|
हमने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों के गाड़ी का पता लगाया और गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन से घर का पता लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है| आरोपियों से ४ लाख रुपए बरामद किए गए हैं|
Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.
0 coment rios: